पीलीभीत में बडेपुरा पुलिया की तरफ जंगल में एक गोवंश की मृत्यु होने की सूचना पर हिंदू महासभा नगर इकाई बरखेड़ा की युवा टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने गोवंश के शव को विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान शिवम सनातनी, संतोष कुमार, विकास, अरविंद, अर्जुन, धर्मपाल, आकाश और संतोष वर्मा समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने बताया कि मृत गोवंश जंगल में पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद सभी सदस्य मौके पर पहुंचे और गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। युवा टीम के सदस्यों ने कहा कि गोसेवा और मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से भी गोवंश के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।

