मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कारतूस भी मिले हैं। ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव स्थित एक बगीचे में अपराधी इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने तुरंत उस जगह पर छापेमारी की। पकड़े गए अपराधियों में अभिषेक कुमार, रिकेश कुमार, राहुल कुमार, अभिकेस कुमार और अविनाश कुमार शामिल हैं। लूट के बाद फरार हुए थे आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 2 कारतूस, 2 बाइक और 1 लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। इस मामले में सरैया थाना में अवैध हथियार रखने को लेकर कांड संख्या-675/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि सरैया थाना कांड संख्या-668/26 के तहत वे 1 लाख रुपए नगद, बैग, चाबी और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई थी, जिसे वे छोड़कर फरार हो गए थे।
अन्य घटनाओं में भी कबूली अपनी संलिप्तता इसके अलावा, आरोपियों ने जून 2026 के पहले हफ्ते में जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुकीश चौक स्थित CSP को लूटने की कोशिश और गोलीबारी की घटना में भी अपनी भूमिका कबूल की है। 3 सितंबर 2026 की रात मढ़वन बाजार स्थित सुविधा किराना दुकान में पिस्टल दिखाकर 1,500 रुपए नकद और मोबाइल लूटने की घटना में भी अपनी संलिप्तता मानी है। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कारतूस भी मिले हैं। ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव स्थित एक बगीचे में अपराधी इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने तुरंत उस जगह पर छापेमारी की। पकड़े गए अपराधियों में अभिषेक कुमार, रिकेश कुमार, राहुल कुमार, अभिकेस कुमार और अविनाश कुमार शामिल हैं। लूट के बाद फरार हुए थे आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 2 कारतूस, 2 बाइक और 1 लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। इस मामले में सरैया थाना में अवैध हथियार रखने को लेकर कांड संख्या-675/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि सरैया थाना कांड संख्या-668/26 के तहत वे 1 लाख रुपए नगद, बैग, चाबी और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई थी, जिसे वे छोड़कर फरार हो गए थे।
अन्य घटनाओं में भी कबूली अपनी संलिप्तता इसके अलावा, आरोपियों ने जून 2026 के पहले हफ्ते में जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुकीश चौक स्थित CSP को लूटने की कोशिश और गोलीबारी की घटना में भी अपनी भूमिका कबूल की है। 3 सितंबर 2026 की रात मढ़वन बाजार स्थित सुविधा किराना दुकान में पिस्टल दिखाकर 1,500 रुपए नकद और मोबाइल लूटने की घटना में भी अपनी संलिप्तता मानी है।

