बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखा है। नीतीश कुमार की जन्मभूमि को मिले सम्मान – संतोष सुमन संतोष सुमन ने कहा, ‘बख्तियारपुर सिर्फ एक जगह का नाम नहीं है, बल्कि यह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन की कई यादें बख्तियारपुर से जुड़ी हुई हैं। मंत्री ने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार ने बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक बदलाव के लिए लंबे समय तक काम किया। ऐसे में उनकी जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना, उस जगह के इतिहास और लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा।’ CM के सामने रखा नाम बदलने का प्रस्ताव डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इसी भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा जननेता दिया है, उसकी पहचान भी उनके नाम से होनी चाहिए। उन्होंने बख्तियारपुर को ‘नीतीशपुर’ नाम देने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई नई चर्चा मंत्री के इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी यह केवल मंत्री की ओर से रखा गया प्रस्ताव है। नाम बदलने पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक फैसला या घोषणा नहीं की गई है। संतोष सुमन ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि ‘बख्तियारपुर’ को ‘नीतीशपुर’ बनाया जाना उस धरती के गौरव और उससे जुड़ी जनभावनाओं का सम्मान होगा। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखा है। नीतीश कुमार की जन्मभूमि को मिले सम्मान – संतोष सुमन संतोष सुमन ने कहा, ‘बख्तियारपुर सिर्फ एक जगह का नाम नहीं है, बल्कि यह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन की कई यादें बख्तियारपुर से जुड़ी हुई हैं। मंत्री ने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार ने बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक बदलाव के लिए लंबे समय तक काम किया। ऐसे में उनकी जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना, उस जगह के इतिहास और लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा।’ CM के सामने रखा नाम बदलने का प्रस्ताव डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इसी भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा जननेता दिया है, उसकी पहचान भी उनके नाम से होनी चाहिए। उन्होंने बख्तियारपुर को ‘नीतीशपुर’ नाम देने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई नई चर्चा मंत्री के इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी यह केवल मंत्री की ओर से रखा गया प्रस्ताव है। नाम बदलने पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक फैसला या घोषणा नहीं की गई है। संतोष सुमन ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि ‘बख्तियारपुर’ को ‘नीतीशपुर’ बनाया जाना उस धरती के गौरव और उससे जुड़ी जनभावनाओं का सम्मान होगा।

