बक्सर में 9 अक्टूबर को जॉब कैंप:ICT इंस्ट्रक्टर के 17 पदों पर भर्ती; ₹14,326 वेतन, 22 से 40 साल के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

बक्सर में 9 अक्टूबर को जॉब कैंप:ICT इंस्ट्रक्टर के 17 पदों पर भर्ती; ₹14,326 वेतन, 22 से 40 साल के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजन कार्यालय की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें HELLO MOBILE PVT. LTD. कंपनी ICT इंस्ट्रक्टर के 17 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को बक्सर में ही काम करने का मौका मिलेगा। जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। ICT इंस्ट्रक्टर के पद के लिए 14,326 रुपए मासिक वेतन तय किया गया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस या IT में स्नातक जरूरी अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस या IT में स्नातक की डिग्री अथवा कंप्यूटर इंजीनियरिंग/IT में डिप्लोमा होना चाहिए। कंप्यूटर क्षेत्र में 1 से 2 साल का शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। NCS पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी जॉब कैंप में शामिल होने के लिए जिला नियोजन कार्यालय में पंजीकरण जरूरी है। अभ्यर्थी नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजन कार्यालय की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें HELLO MOBILE PVT. LTD. कंपनी ICT इंस्ट्रक्टर के 17 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को बक्सर में ही काम करने का मौका मिलेगा। जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। ICT इंस्ट्रक्टर के पद के लिए 14,326 रुपए मासिक वेतन तय किया गया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस या IT में स्नातक जरूरी अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस या IT में स्नातक की डिग्री अथवा कंप्यूटर इंजीनियरिंग/IT में डिप्लोमा होना चाहिए। कंप्यूटर क्षेत्र में 1 से 2 साल का शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। NCS पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी जॉब कैंप में शामिल होने के लिए जिला नियोजन कार्यालय में पंजीकरण जरूरी है। अभ्यर्थी नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *