बक्सर में झील में डूबा किशोर, मौत:24 घंटे बाद बरामद हुआ बॉडी, नहाते समय गहरे पानी में गया

बक्सर में झील में डूबा किशोर, मौत:24 घंटे बाद बरामद हुआ बॉडी, नहाते समय गहरे पानी में गया

बक्सर में महरौरा स्थित शिव मंदिर के सरोवर में सोमवार सुबह स्नान करने गए 16 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सम्हार गांव निवासी सूरज कुमार (16), पिता स्व. विनोद सिंह यादव के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार और गांव में गहरा दुख है। जानकारी के अनुसार, सूरज सोमवार सुबह महरौरा स्थित शिव मंदिर के सरोवर में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत सरोवर में उसकी तलाश शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार को पूरे दिन उसकी खोजबीन की, लेकिन सूरज का कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार तलाश के बावजूद सफलता न मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती गई। मंगलवार दोपहर, लगभग 24 घंटे बाद, सूरज का शव सरोवर से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों के अनुसार, सूरज के पिता विनोद सिंह यादव का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। सूरज का बड़ा भाई बाहर एक निजी कंपनी में काम करता है। पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजने की कार्रवाई जारी सूरज की मौत परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार सुबह तक घर में मौजूद किशोर की मौत से परिवार में गहरा मातम छा गया है। शव बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। बक्सर में महरौरा स्थित शिव मंदिर के सरोवर में सोमवार सुबह स्नान करने गए 16 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सम्हार गांव निवासी सूरज कुमार (16), पिता स्व. विनोद सिंह यादव के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार और गांव में गहरा दुख है। जानकारी के अनुसार, सूरज सोमवार सुबह महरौरा स्थित शिव मंदिर के सरोवर में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत सरोवर में उसकी तलाश शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार को पूरे दिन उसकी खोजबीन की, लेकिन सूरज का कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार तलाश के बावजूद सफलता न मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती गई। मंगलवार दोपहर, लगभग 24 घंटे बाद, सूरज का शव सरोवर से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों के अनुसार, सूरज के पिता विनोद सिंह यादव का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। सूरज का बड़ा भाई बाहर एक निजी कंपनी में काम करता है। पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजने की कार्रवाई जारी सूरज की मौत परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार सुबह तक घर में मौजूद किशोर की मौत से परिवार में गहरा मातम छा गया है। शव बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *