बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को पहली बार क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और आभार सभाओं में अपनी जीत के बाद की प्राथमिकताएं गिनाईं। बांकीपुर के युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर बड़ा ऐलान किया। अगले एक साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए युवाओं से अपना बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने को कहा। बांकीपुर के युवाओं को मिलेगी सबसे ज्यादा नौकरी प्रशांत किशोर ने कहा, चुनाव जीतने के बाद पिछले चार-पांच दिनों से वह कहीं घूम नहीं रहे थे, बल्कि जीत के बाद के काम को लेकर प्रयास कर रहे थे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिलेगी तो वह बांकीपुर के लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा, देशभर में जितने भी लोगों से उनके संबंध हैं, उनसे बिहार के लोगों को रोजगार देने की अपील की गई है। जब बिहार में जन सुराज की व्यवस्था बनेगी, तो ऐसी स्थिति बनाने का प्रयास होगा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत न पड़े। 3 महीने में राशन कार्ड की व्यवस्था सुधारने का दावा यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आयोजित सभा में प्रशांत किशोर ने राशन कार्ड और पेंशन के मुद्दे पर भी अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा, लोगों को बदलाव तभी महसूस होगा, जब पढ़ाई और रोजगार के साथ सरकार की बुनियादी योजनाओं का लाभ भी बिना परेशानी के मिले। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि लोगों को 3 महीने का समय देने पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर कोई एक रुपये की रिश्वत नहीं ले सकेगा। जिन लोगों का राशन कार्ड बना हुआ है, उन्हें पांच किलो अनाज मिलना चाहिए, चार किलो नहीं। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा भी उठाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन बुजुर्गों को 1100 रुपये की पेंशन नहीं मिल रही है, वे उनके कार्यालय में आवेदन दें। 5 किलो अनाज और 1100 रुपये पेंशन के लिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और तीन महीने में व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। ‘बांकीपुर के रिजल्ट के बाद बदल गया सरकार का कामकाज’ प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से कहा था कि अगर बांकीपुर की जनता उन्हें वोट देती है तो सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की दिशा बदलेगी। नेतृत्व में बदलाव कब होगा, यह अलग बात है, लेकिन बांकीपुर के चुनाव परिणाम के बाद सरकार के कामकाज का तरीका बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। बांकीपुर का रिजल्ट आने के बाद बिहार में एनकाउंटर की जगह पढ़ाई और रोजगार की चर्चा ज्यादा होने लगी है। प्रशांत किशोर ने कहा- ये आपके वोट की ताकत है उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण का भी जिक्र किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले को लेकर काफी राजनीति हुई और अब गोली चलाने वालों में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है। उन्होंने इसे भी जनता के वोट की ताकत बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता के जागने के बाद सरकार और सत्ता पक्ष के लोग भी पढ़ाई और रोजगार की बात कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इन मुद्दों पर कितना काम कर पाते हैं, यह अलग बात है। सरकारी स्कूल के नहीं सुधरने पर पीके देंगे पढ़ाई का खर्चा प्रशांत किशोर ने शिक्षा के मुद्दे पर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालयों की स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी या अगर ऐसा नहीं हुआ तो बांकीपुर के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों की प्राइवेट स्कूल की फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर उठाएंगे और अभिभावकों को इसके खर्च की चिंता नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने में करीब एक साल का समय लगेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपये पेंशन और पांच किलो अनाज, इन चार मुद्दों पर निश्चित तौर पर काम किया जाएगा। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें समय दिया जाए, ताकि सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर काम किया जा सके। शहीद को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ कार्यक्रम बांकीपुर विधायक बनने के बाद जनता के बीच आभार जताने के लिए प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनका कार्यक्रम दशरथा स्थित शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय से शुरू हुआ, जहां उन्होंने स्मरण और श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद वे यारपुर राजपूताना स्थित गोपाल शरण सिंह पथ पहुंचे, जहां आभार सभा का आयोजन किया गया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद प्रशांत किशोर जक्कनपुर के हनुमान पथ पहुंचे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में वार्ड 40 के लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभा में भी हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को पहली बार क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और आभार सभाओं में अपनी जीत के बाद की प्राथमिकताएं गिनाईं। बांकीपुर के युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर बड़ा ऐलान किया। अगले एक साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए युवाओं से अपना बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने को कहा। बांकीपुर के युवाओं को मिलेगी सबसे ज्यादा नौकरी प्रशांत किशोर ने कहा, चुनाव जीतने के बाद पिछले चार-पांच दिनों से वह कहीं घूम नहीं रहे थे, बल्कि जीत के बाद के काम को लेकर प्रयास कर रहे थे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिलेगी तो वह बांकीपुर के लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा, देशभर में जितने भी लोगों से उनके संबंध हैं, उनसे बिहार के लोगों को रोजगार देने की अपील की गई है। जब बिहार में जन सुराज की व्यवस्था बनेगी, तो ऐसी स्थिति बनाने का प्रयास होगा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत न पड़े। 3 महीने में राशन कार्ड की व्यवस्था सुधारने का दावा यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आयोजित सभा में प्रशांत किशोर ने राशन कार्ड और पेंशन के मुद्दे पर भी अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा, लोगों को बदलाव तभी महसूस होगा, जब पढ़ाई और रोजगार के साथ सरकार की बुनियादी योजनाओं का लाभ भी बिना परेशानी के मिले। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि लोगों को 3 महीने का समय देने पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर कोई एक रुपये की रिश्वत नहीं ले सकेगा। जिन लोगों का राशन कार्ड बना हुआ है, उन्हें पांच किलो अनाज मिलना चाहिए, चार किलो नहीं। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा भी उठाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन बुजुर्गों को 1100 रुपये की पेंशन नहीं मिल रही है, वे उनके कार्यालय में आवेदन दें। 5 किलो अनाज और 1100 रुपये पेंशन के लिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और तीन महीने में व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। ‘बांकीपुर के रिजल्ट के बाद बदल गया सरकार का कामकाज’ प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से कहा था कि अगर बांकीपुर की जनता उन्हें वोट देती है तो सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की दिशा बदलेगी। नेतृत्व में बदलाव कब होगा, यह अलग बात है, लेकिन बांकीपुर के चुनाव परिणाम के बाद सरकार के कामकाज का तरीका बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। बांकीपुर का रिजल्ट आने के बाद बिहार में एनकाउंटर की जगह पढ़ाई और रोजगार की चर्चा ज्यादा होने लगी है। प्रशांत किशोर ने कहा- ये आपके वोट की ताकत है उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण का भी जिक्र किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले को लेकर काफी राजनीति हुई और अब गोली चलाने वालों में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है। उन्होंने इसे भी जनता के वोट की ताकत बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता के जागने के बाद सरकार और सत्ता पक्ष के लोग भी पढ़ाई और रोजगार की बात कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इन मुद्दों पर कितना काम कर पाते हैं, यह अलग बात है। सरकारी स्कूल के नहीं सुधरने पर पीके देंगे पढ़ाई का खर्चा प्रशांत किशोर ने शिक्षा के मुद्दे पर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालयों की स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी या अगर ऐसा नहीं हुआ तो बांकीपुर के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों की प्राइवेट स्कूल की फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर उठाएंगे और अभिभावकों को इसके खर्च की चिंता नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने में करीब एक साल का समय लगेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपये पेंशन और पांच किलो अनाज, इन चार मुद्दों पर निश्चित तौर पर काम किया जाएगा। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें समय दिया जाए, ताकि सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर काम किया जा सके। शहीद को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ कार्यक्रम बांकीपुर विधायक बनने के बाद जनता के बीच आभार जताने के लिए प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनका कार्यक्रम दशरथा स्थित शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय से शुरू हुआ, जहां उन्होंने स्मरण और श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद वे यारपुर राजपूताना स्थित गोपाल शरण सिंह पथ पहुंचे, जहां आभार सभा का आयोजन किया गया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद प्रशांत किशोर जक्कनपुर के हनुमान पथ पहुंचे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में वार्ड 40 के लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभा में भी हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं।

