बंगाल में BJP की जीत से 27% तक भाग गए ये 7 शेयर, क्या आपको खरीदने चाहिए?

बंगाल में BJP की जीत से 27% तक भाग गए ये 7 शेयर, क्या आपको खरीदने चाहिए?

Stock Market Tips: बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद से कुछ छोटे शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह तेजी टिकेगी या सिर्फ चुनावी उत्साह है? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद बाजार में माहौल बदला है। बंगाल से जुड़े शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। दो दिन के भीतर ही कुछ कंपनियों के शेयरों ने डबल डिजिट में छलांग लगाई। Dhunseri Tea करीब 22 फीसदी उछल गया। जबकि IFB Agro Industries 27 फीसदी तक चढ़ गया। इसके अलावा Senco Gold, Balgopal Commercial, Emami Realty, McLeod Russel और Bazaar Style Retail जैसे शेयरों में भी अच्छी तेजी दिखी है।

क्या है इस तेजी की वजह?

विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब बंगाल में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। एसबीआई सिक्युरिटीज के अनुसार, निवेशकों को लगता है कि अब राज्य में विकास की रफ्तार तेज हो सकती है। लेकिन सच्चाई यह है कि जमीन पर असर दिखने में समय लगेगा।

नोमुरा का कहना है कि बंगाल लंबे समय से औद्योगिक विकास में पीछे रहा है। अगर अब शासन और नीतियों में सुधार होता है, तो कारोबार करना आसान होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और निवेश बढ़ सकता है। यानी उम्मीद बड़ी है, लेकिन रास्ता लंबा है।

किन सेक्टर्स को होगा फायदा

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा फायदा रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मिल सकता है। अब तक जिन कंपनियों ने बंगाल से दूरी बना रखी थी, वे भी एंट्री पर विचार कर सकती हैं। सड़क, निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सेक्टर भी रडार पर हैं।

क्या जारी रहेगी तेजी?

JM Financial का मानना है कि यह जीत निवेश को बढ़ावा दे सकती है, लेकिन जोखिम भी हैं। पश्चिम एशिया में तनाव और सरकारी खर्च पर दबाव जैसी चीजें बाजार का मूड बदल सकती हैं। वहीं, Motilal Oswal के अनुसार, चुनाव परिणाम से बाजार को स्थिरता का संदेश मिला है, लेकिन जल्दी ही फोकस फिर से कमाई के आंकड़ों और वैश्विक हालात पर चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *