फुटबॉल खेलते समय 15 साल के छात्र का हाथ टूटा:जमुई-सदर अस्पताल में सफल ऑपरेशन, 12 घंटे में हिलाने लगा हाथ

फुटबॉल खेलते समय 15 साल के छात्र का हाथ टूटा:जमुई-सदर अस्पताल में सफल ऑपरेशन, 12 घंटे में हिलाने लगा हाथ

जमुई में फुटबॉल खेलने के दौरान घायल हुए 15 वर्षीय छात्र हेमलाल टुडू के बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र हेमलाल को शाम करीब पांच बजे सदर अस्पताल लाया गया। एक्स-रे जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके बाद हड्डी रोग विभाग की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। कम चीरे से आधुनिक तकनीक से हुई सर्जरी जरूरी जांच पूरी होने के बाद छात्र का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन की मदद से कम चीरा लगाकर दोनों टूटी हड्डियों की सर्जरी की गई। फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए TENS Nail डाली गई। ऑपरेशन के 12 घंटे बाद चलाने लगा हाथ सर्जरी के बाद छात्र की हालत में तेजी से सुधार हुआ। अस्पताल के मुताबिक, ऑपरेशन के करीब 12 घंटे बाद हेमलाल अपना बायां हाथ चलाने लगे। सर्जरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल आनंद, एनेस्थेटिस्ट डॉ. अजीत कुमार और ओटी टेक्नीशियन सहदेव सिंह ने अहम भूमिका निभाई। हेमलाल चकाई प्रखंड के बामदाह टोला निवासी नौकी टुडू के बेटे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से हुई इस सर्जरी को हड्डी रोग विभाग की उपलब्धि बताया। जमुई में फुटबॉल खेलने के दौरान घायल हुए 15 वर्षीय छात्र हेमलाल टुडू के बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र हेमलाल को शाम करीब पांच बजे सदर अस्पताल लाया गया। एक्स-रे जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके बाद हड्डी रोग विभाग की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। कम चीरे से आधुनिक तकनीक से हुई सर्जरी जरूरी जांच पूरी होने के बाद छात्र का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन की मदद से कम चीरा लगाकर दोनों टूटी हड्डियों की सर्जरी की गई। फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए TENS Nail डाली गई। ऑपरेशन के 12 घंटे बाद चलाने लगा हाथ सर्जरी के बाद छात्र की हालत में तेजी से सुधार हुआ। अस्पताल के मुताबिक, ऑपरेशन के करीब 12 घंटे बाद हेमलाल अपना बायां हाथ चलाने लगे। सर्जरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल आनंद, एनेस्थेटिस्ट डॉ. अजीत कुमार और ओटी टेक्नीशियन सहदेव सिंह ने अहम भूमिका निभाई। हेमलाल चकाई प्रखंड के बामदाह टोला निवासी नौकी टुडू के बेटे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से हुई इस सर्जरी को हड्डी रोग विभाग की उपलब्धि बताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *