फिरोजाबाद में बाप-बेटे गिरफ्तार, 755 ग्राम चरस बरामद:घर से 63 हजार रुपये नकद भी मिले, नशे का कारोबार करते थे

फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गली बौहरान क्षेत्र से एक बाप-बेटे को 755 ग्राम अवैध चरस और 63 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर गली बौहरान स्थित एक मकान पर दबिश दी। मौके से अनिल पुत्र बाबूराम और उसके बेटे लक्ष्य को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 755 ग्राम चरस और 63 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिल के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, उसके बेटे लक्ष्य के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई में नालबंद चौकी प्रभारी अर्जुन राठी सहित थाना दक्षिण की पुलिस टीम शामिल रही। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना दक्षिण में मु0अ0सं0 838/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *