फतेहाबाद में मौलवी की चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट बताया गया कारण; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र स्थित चांदपुरा हेड के पास शुक्रवार देर रात चलती स्विफ्ट डिजायर कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह जल गई। हालांकि, कार चला रहे ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया। मगर धू-धू कर कार पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार, यह कार नूंह जिले के तिया पत्ती मियोली निवासी साजिद खान के नाम रजिस्टर्ड है। साजिद खान जाखल क्षेत्र के गांव मुंदलिया स्थित मक्का मस्जिद में मौलवी के तौर पर काम करता है। उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को शुक्रवार रात उनके मामा का बेटा जाहिद खान चला रहा था। जाहिद खान घग्गर साइफन चांदपुरा से गांव मुंदलिया की ओर जा रहा था।
पुलिसकर्मियों व लोगों ने मिलकर बुझाई आग रात करीब 10 बजे चांदपुरा हेड के नजदीक अचानक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगते ही जाहिद खान ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर जाखल थाने की डायल-112 गाड़ी और डायल-112 राइडर मौके पर पहुंचे। जाहिद ने कार मालिक अपने भाई साजिद खान को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया। कार में लगी हुई थी सीएनजी किट पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर तब तक कार पूरी तरह जल गई। साजिद खान के अनुसार, कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। हादसे के समय कार में जाहिद खान अकेला था। समय रहते उसके कार से बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *