फलोदी जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने एक बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र फलोदी के वोटों की गिनती जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में होगी। वहीं, नगरीय क्षेत्र बाप के वोटों की गिनती स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बाप में की जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

