फरीदाबाद के पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी गैन्ट्री मशीन के कंटेनर के ऊपर गिरने की घटना में मारे गए इंजीनियर और 2 मजदूरों के शवों का पोस्टमाटर्म आज किया जायेगा। वीरवार की दोपहर करीब 3 बजे ये हादसा हुआ था। जिसके बाद 10 बजे कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी के शवों को निकाला गया। इसमें इंजीनियर सहित 3 मजदूर दब गए थे जिनमें से केवल एक जिंदा बचा है। तेज तूफान से खांचे से खिसकी वीरवार को फरीदाबाद में तेज तूफान आया था। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रही , जिसके चलते जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर और 3 मजूदर तूफान से बचने के लिए फ्लाईओवर के ढांचे के नीचे रखे कंटेनर में चले गए। बताया गया है कि सभी वहां पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर निर्माण के लिए लगाई गए गैन्ट्री मशीन अपने खांचे से आगे सरक गई। गैन्ट्री मशीन (Gantry Machine) क्या होती है? निर्माण कार्यों में गैन्ट्री मशीन (Gantry Machine) या गैन्ट्री क्रेन एक बड़ी संरचना होती है, जिसका उपयोग भारी निर्माण सामग्री, प्रीकास्ट कंक्रीट सेगमेंट, स्टील गर्डर, मशीनरी और अन्य भारी वस्तुओं को उठाने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है। ये100 टन से लेकर 1,000 टन या उससे अधिक वजन उठाने की क्षमता रखती है। नीचे रखे कंटेनर पर गिरी मशीन मौके पर मौजूद एक कर्मचारी धीरज ने बताया कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस मशीन के ब्रेक नही लगाए गए थे। तेज तूफान के कारण मशीन अपने खांचे से सरक गई और दोनों मशीने आपस में टकरा कर नीचे गिर गई। गैन्ट्री मशी के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। करीब 9 घंटे चला बचाव कार्य बल्लभगढ़ डीसीपी प्रतीक ने जाकनारी देते हुए बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके तुंरत बाद मौके पर मौजूद दूसरी मशीनों की मदद से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया। मशीन के नीचे दबे 4 लोगों में 1 जिंदा बचा है जबकि 3 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाला में पंजाब का रहने वाला इंजीनियर सत्तार, राजस्थान का रहने वाला मजदूर मनीष सहित एक अन्य शामिल है। जबकि एक घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे की जांच होगी डीसी आयुष सिन्हा ने इस हादसे की जांच के लिए आदेश दिए है। प्राथमिक तौर पर हादसे की एक रिपोर्ट सीएम कार्यालय भेजी गई है। प्रशासन के तरफ से हादसे को लेकर अभी को औपचारिक जानकारी नही दी गई है। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक ने जानकारी देते हुए जांच के बाद ही मशीन के गिरने का पक्का कहा जा सकेगा।


