गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर की ओर से ‘जांच एवं उपचार: चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान 1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों की स्क्रीनिंग करेंगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार निराला ने बताया कि अभियान के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और गुर्दा रोग की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परिवार में डायबिटीज, बीपी, हृदय रोग या कैंसर का इतिहास रखने वाले लोगों, तंबाकू-शराब का सेवन करने वालों, मोटापे से ग्रसित लोगों, कम शारीरिक गतिविधि वाले लोगों की प्राथमिकता से जांच होगी। अभियान के तहत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई और कैंसर स्क्रीनिंग सहित आवश्यक जांच नि:शुल्क की जाएगी। गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर की ओर से ‘जांच एवं उपचार: चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान 1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों की स्क्रीनिंग करेंगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार निराला ने बताया कि अभियान के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और गुर्दा रोग की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परिवार में डायबिटीज, बीपी, हृदय रोग या कैंसर का इतिहास रखने वाले लोगों, तंबाकू-शराब का सेवन करने वालों, मोटापे से ग्रसित लोगों, कम शारीरिक गतिविधि वाले लोगों की प्राथमिकता से जांच होगी। अभियान के तहत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई और कैंसर स्क्रीनिंग सहित आवश्यक जांच नि:शुल्क की जाएगी।

