मेरठ के किठौर क्षेत्र में गोवंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया था पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात बहरोड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप से जिंदा गाय लेकर जा रहा था। गाड़ी रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात बहरोड़ा रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप में गोवंश लेकर गोकशी के लिए सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर पिकअप पेड़ से टकरा गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी पुलिस की पर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवंश तस्करी के मामले में चल रहा था उज़की पहचान कुलदीप उर्फ सोनू पंडित पुत्र बिजेंद्र, निवासी कासमपुर माछरा, थाना किठौर, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में भी गोवंश की तस्करी कर गोकशी के लिए सप्लाई करने की बात बताई। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। तलाशी के दौरान पिकअप से लाल रंग की एक जिंदा गाय बरामद हुई। गाड़ी के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

