लुधियाना में दुकान से मोबाइल चोरी:15 रुपए का सामान लेने के बहाने बातों में उलझाया; 5 रुपए की टॉफी मांगते ही टेबल से फोन ले उड़ा शातिर,CCTV में कैद

लुधियाना में दुकान से मोबाइल चोरी:15 रुपए का सामान लेने के बहाने बातों में उलझाया; 5 रुपए की टॉफी मांगते ही टेबल से फोन ले उड़ा शातिर,CCTV में कैद

लुधियाना के समराला चौक के नजदीक शिंगार सिनेमा रोड पर एक शातिर चोर ने दुकानदार को बातों में उलझा कर उसका मोबाइल चोरी कर लिया। चोर ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने मात्र 15-20 रुपए का सामान खरीदा और फिर दुकानदार का ध्यान भटका कर टेबल पर रखा स्मार्टफोन लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 15 रुपए का सामान लिया, फिर काउंटर के पास आ गया घटना की जानकारी देते हुए मठियां वाले पापा जी दी हट्टी के शिवम खन्ना ने बताया कि उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया। उसने सबसे पहले 15-20 रुपए का कुछ सामान लिया। इसके बाद वह अजीबोगरीब मांग करने लगा कि यह दे दो नहीं वह दे दो।ऐसा करके उसने शिवम को बातों में उलझा लिया और धीरे-धीरे खिसक कर गल्ले (कैश काउंटर) के बिल्कुल पास आ गया। 5 रुपए की टॉफी मांगी और इतनी सफाई से फोन उठाया जैसे अपना हो शिवम ने बताया कि चोर ने आखिर में कहा कि 5 रुपए की टॉफियां और दे दो। जब शिवम टॉफी निकालने के लिए मुड़ा,तो उस शातिर ने टेबल पर रखा ओप्पो A3x 5Gमोबाइल इतने आराम और सफाई से उठा लिया, जैसे वह फोन उसी का हो। वारदात को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से चला गया। CCTV फुटेज में चोरी करते आया नजर चोर के जाने के बाद जब शिवम ने देखा तो टेबल पर उनका मोबाइल नहीं था। उन्हें तुरंत शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरे की रिकॉर्डिंग में शातिर बड़ी ही चालाकी से टेबल से मोबाइल चोरी करता हुआ साफ नजर आ गया। फिलहाल फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *