इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही:चांदी ₹16,503 गिरकर ₹1.94 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹4,796 सस्ता हुआ

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही:चांदी ₹16,503 गिरकर ₹1.94 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹4,796 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,796 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 17 अक्टूबर को 1.46 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.11 लाख रुपए किलो से गिरकर 1.94 लाख रुपए पर आ गई है, इसकी कीमत 16,503 रुपए कम हुई। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *