प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा:बांका में परिजनों की रजामंदी से शिव मंदिर में कराई शादी, दो साल से था अफेयर

प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा:बांका में परिजनों की रजामंदी से शिव मंदिर में कराई शादी, दो साल से था अफेयर

बांका के शंभूगंज प्रखंड में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला शुक्रवार को सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। करहिया गांव में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पंकज ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और राजू ठाकुर की 20 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। तालाब किनारे बातचीत करते ग्रामीणों ने पकड़ा दोनों अक्सर परिजनों से छिपकर मिलते थे। शुक्रवार शाम वे गांव के बहियार स्थित एक तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और उनके परिजनों को बुलाया। इसके बाद करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों के बीच समझाइश और बहस का दौर चला। इस दौरान प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। अंततः ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। पंडित को बुलाकर शिव-पार्वती मंदिर में कराई शादी देर रात गांव के शिव मंदिर में आनन-फानन में विवाह की तैयारी की गई। पंडित को बुलाकर शिव-पार्वती को साक्षी मानते हुए दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए। इस विवाह के साक्षी गांव के सैकड़ों लोग बने। शनिवार को यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी रही, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बांका के शंभूगंज प्रखंड में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला शुक्रवार को सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। करहिया गांव में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पंकज ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और राजू ठाकुर की 20 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। तालाब किनारे बातचीत करते ग्रामीणों ने पकड़ा दोनों अक्सर परिजनों से छिपकर मिलते थे। शुक्रवार शाम वे गांव के बहियार स्थित एक तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और उनके परिजनों को बुलाया। इसके बाद करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों के बीच समझाइश और बहस का दौर चला। इस दौरान प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। अंततः ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। पंडित को बुलाकर शिव-पार्वती मंदिर में कराई शादी देर रात गांव के शिव मंदिर में आनन-फानन में विवाह की तैयारी की गई। पंडित को बुलाकर शिव-पार्वती को साक्षी मानते हुए दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए। इस विवाह के साक्षी गांव के सैकड़ों लोग बने। शनिवार को यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी रही, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *