हंडिया थाना क्षेत्र के ऊपरदहां गांव के पास सोमवार को जीटी रोड पर एक हादसा हो गया। यहां खड़ी ट्रक में बाइक घुसने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पर बैठा उसका 41 वर्षीय साथी योगेश श्रीवास्तव घायल हुआ है, जो झलवा, प्रयागराज का रहने वाला है। दोनों मैकडॉवेल कंपनी में काम करते थे और बरौत बाजार जा रहे थे। सूचना मिलने पर बरौत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक शैलेश और टेक्नीशियन विवेक की मदद से दोनों को सीएचसी ऊपरदहां ले जाया गया। डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

