सीतापुर में पति ने महिला की नाक चाकू से काटी:40 साल की महिला 30 साल के प्रेमी के साथ भागी, मारपीट कर पति फरार

सीतापुर में पति ने महिला की नाक चाकू से काटी:40 साल की महिला 30 साल के प्रेमी के साथ भागी, मारपीट कर पति फरार

सीतापुर के हरगांव में पति से अलग होकर प्रेमी के साथ रह रही महिला पर सोमवार रात हमला कर दिया गया। आरोप है कि महिला का पुराना पति राजेंद्र परिवार के लोगों के साथ प्रेमी कपिल के घर पहुंचा और दोनों से मारपीट की। इसी दौरान राजेंद्र ने चाकू से महिला की नाक पर वार कर दिया। हमले में नीलम गंभीर घायल हो गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नीलम को पहले हरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 20 साल की शादी के बाद पति से अलग हुई थी नीलम की शादी करीब 20 साल पहले राजेंद्र से हुई थी। करीब एक साल पहले उसका पड़ोस के गांव के रहने वाले कपिल से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो बीते गुरुवार को नीलम पति का घर छोड़कर कपिल के साथ चली गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
चार दिन से प्रेमी के साथ रह रही थी महिला कोर्ट मैरिज के बाद नीलम करीब चार दिन से कपिल के साथ उसके घर पर रह रही थी। आरोप है कि सोमवार को राजेंद्र और उसके परिवार के कई लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। विवाद के दौरान चाकू से नाक पर वार आरोप है कि मारपीट के दौरान राजेंद्र ने चाकू से नीलम की नाक पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद राजेंद्र और उसके साथ आए लोग मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज हरगांव स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद नीलम को सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस महिला की शिकायत, मारपीट और चाकू से हमले के आरोपों की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *