प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सभी 38 जिलों के मठ-मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा होगी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सभी 38 जिलों के मठ-मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बिहार के सभी 38 जिलों के मठ-मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अर्चना होगी। साथ ही पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा और संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से आयोजित बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के सभी 38 जिलों के मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं और न्यास समितियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रहे, बल्कि इसे सेवा, साधना और संकल्प का अवसर बनाया जाए। बिहार के मठ-मंदिरों में विशेष अनुष्ठान के साथ-साथ युवाओं की सहभागिता से सामाजिक जिम्मेदारी के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा महंत और प्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में पर्षद के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचोल, डॉ. आनंद कुमार, दयानंद कुमार, बाबा हरिहर नाथ मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश, पंचरूपी हनुमान मंदिर के सचिव मोहित प्रकाश, कबीरपंथी मठ पातेपुर के अमित गोस्वामी, धनौती बड़ी मठ सीवान के महंत आमोद गोस्वामी, हुलासगंज व सरौती के हरेरामाचार्य जी महाराज, मधेपुरा के बिगम कुमार सिंह, बांका के पंकज सिंह, दरभंगा के डॉ. रामप्रवेश ठाकुर, भागलपुर के महंत जितेंद्र नारायण सिंह, सुपौल के अमन कुमार, अररिया के नरेंद्र प्रसाद सिंह और शिवहर के संदीप भारती सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। 17 सितंबर को राज्य के प्रमुख मंदिरों में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और सामूहिक प्रार्थनाएं होंगी। कबीर वाणी पाठ का आयोजन भी होगा। साथ ही मंदिर परिसरों और आसपास के इलाकों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘एक युवा-एक सेवा संकल्प’ की शुरुआत की गई है। रक्तदान शिविर, वृद्धजनों की सहायता, पौधरोपण, अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को सहायता और गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बिहार के सभी 38 जिलों के मठ-मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अर्चना होगी। साथ ही पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा और संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से आयोजित बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के सभी 38 जिलों के मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं और न्यास समितियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रहे, बल्कि इसे सेवा, साधना और संकल्प का अवसर बनाया जाए। बिहार के मठ-मंदिरों में विशेष अनुष्ठान के साथ-साथ युवाओं की सहभागिता से सामाजिक जिम्मेदारी के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा महंत और प्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में पर्षद के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचोल, डॉ. आनंद कुमार, दयानंद कुमार, बाबा हरिहर नाथ मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश, पंचरूपी हनुमान मंदिर के सचिव मोहित प्रकाश, कबीरपंथी मठ पातेपुर के अमित गोस्वामी, धनौती बड़ी मठ सीवान के महंत आमोद गोस्वामी, हुलासगंज व सरौती के हरेरामाचार्य जी महाराज, मधेपुरा के बिगम कुमार सिंह, बांका के पंकज सिंह, दरभंगा के डॉ. रामप्रवेश ठाकुर, भागलपुर के महंत जितेंद्र नारायण सिंह, सुपौल के अमन कुमार, अररिया के नरेंद्र प्रसाद सिंह और शिवहर के संदीप भारती सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। 17 सितंबर को राज्य के प्रमुख मंदिरों में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और सामूहिक प्रार्थनाएं होंगी। कबीर वाणी पाठ का आयोजन भी होगा। साथ ही मंदिर परिसरों और आसपास के इलाकों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘एक युवा-एक सेवा संकल्प’ की शुरुआत की गई है। रक्तदान शिविर, वृद्धजनों की सहायता, पौधरोपण, अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को सहायता और गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *