सपा सांसद के बेटे के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:आजमगढ़ में एक दिन पूर्व टेंपो चालक और नाबालिक बेटी के साथ हुई थी मारपीट, गाली गलौज

सपा सांसद के बेटे के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:आजमगढ़ में एक दिन पूर्व टेंपो चालक और नाबालिक बेटी के साथ हुई थी मारपीट, गाली गलौज

आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के बेटे मनोज सरोज के विरुद्ध आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक दिन पूर्व पीड़ित अरविंद तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 1 नवंबर की शाम जब वह अपनी नाबालिक बेटी के साथ टेंपो में बैठकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रोक लिया गया। इसके साथ ही शराब के नशे में संसद के बेटे मनोज सरोज ने गाली गलौज करने के साथ-साथ मारपीट भी की थी। पिता को पिटता देख उनकी 12 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके कपड़े खींचे गए। इस दौरान उसे चोटें भी आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पिता-पुत्री दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से आहत अरविंद तिवारी ने देवगांव कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पुलिस को शिकायती पत्र देकर पीड़ित नहीं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। ऐसे में पीड़ित की तहरीर पर देवगांव थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *