प्रतापगढ़ के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 54वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी हुई। इसमें आज बुधवार को सुबह 11बजे करीब बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर मॉडल प्रस्तुत कर विकसित भारत की झलक दिखाई। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज ने बुधवार को आयोजित की। 7 उप-विषयों पर मॉडल दिखाए प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य, स्वदेशी कृषि, ग्रामीण परिवर्तन और आपदा प्रबंधन जैसे 7 उप-विषयों पर मॉडल दिखाए गए। डीआईओएस ओमकार राणा के संरक्षण में, प्रधानाचार्य गीता यादव ने अध्यक्षता और उप प्रधानाचार्य डॉ. मो. अनीस ने संयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. विंध्याचल सिंह, आम्रपाली द्विवेदी और डीसी समग्र शिक्षा माध्यमिक रंजन प्रताप ने प्रदर्शनी देखी। निर्णायक मंडल में उमेश कुमार, सविता सिंह और संतोष कुमार पांडेय शामिल थे। नोडल अधिकारी डॉ. मो. अनीस ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी से जूनियर और सीनियर वर्ग से प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले बाल वैज्ञानिकों और 7 अध्यापकों का चयन मंडल के लिए होगा। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी 19, 20 और 21 नवंबर को प्रयागराज में होगी।

