कृषि-मंत्री ने विपक्षी रैली पर विदेशी फंडिंग का लगाया आरोप:लखीसराय में युवाओं से किया संवाद, बोले-कुछ लोग देश को कमजोर करने की कर रहे कोशिश

कृषि-मंत्री ने विपक्षी रैली पर विदेशी फंडिंग का लगाया आरोप:लखीसराय में युवाओं से किया संवाद, बोले-कुछ लोग देश को कमजोर करने की कर रहे कोशिश

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्षी दलों की रैली पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक निजी कोचिंग संस्थान में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। नागरिकों का जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतंत्र और देश की राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ चुनाव कराने तक सीमित नहीं है। इसे मजबूत करने के लिए नागरिकों का जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की मूल भावना, संवैधानिक मूल्यों और देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने की अपील की। उन्होंने देशहित को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। रक्षा का दावा करने वाले ही फैला रहे भ्रम कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने विपक्षी दलों की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाले लोग ही इसके नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। मंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और किसी के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों से सजग रहने की अपील की। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्षी दलों की रैली पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक निजी कोचिंग संस्थान में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। नागरिकों का जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतंत्र और देश की राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ चुनाव कराने तक सीमित नहीं है। इसे मजबूत करने के लिए नागरिकों का जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की मूल भावना, संवैधानिक मूल्यों और देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने की अपील की। उन्होंने देशहित को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। रक्षा का दावा करने वाले ही फैला रहे भ्रम कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने विपक्षी दलों की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाले लोग ही इसके नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। मंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और किसी के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों से सजग रहने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *