स्कूटी डिवाइडर से टकराई…15 वर्षीय किशोरी की मौत:जबलपुर के बरगी हिल्स रोड पर हादसा; छोटी बहन गंभीर रूप से घायल

स्कूटी डिवाइडर से टकराई…15 वर्षीय किशोरी की मौत:जबलपुर के बरगी हिल्स रोड पर हादसा; छोटी बहन गंभीर रूप से घायल

जबलपुर के बरगी हिल्स स्थित आईटी पार्क रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार 15 वर्षीय जानवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मेडिकल कॉलेज में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे आईटी पार्क रोड पर हुआ। मृतका का परिवार मूल रूप से रीवा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप में रह रहा था। बहन के साथ स्कूटी से जा रही थी जानवी हादसे के वक्त जानवी अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। रास्ते में स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में जानवी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी छोटी बहन घायल हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। घायल किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *