मुरैना । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सुजागृति समाजसेवी संस्था द्वारा 10 एवं 11 अक्टूबर को तिघरा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पौधारोपण और पौधों की देखभाल का अभियान चलाया। इसके तहत पूर्व में लगाए गए 3000 पौधों की सफाई कराई गई और उनकी सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। संस्था अध्यक्ष जाकिर हुसैन, रेंज ऑफिसर गजाधर प्रसाद शाक्य मौजूद रहे। यह कार्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडीजी राजा बाबू सिंह के निर्देशन और तिघरा एसपी अखिलेश रेनवाल के सहयोग से किया गया।

