झुंडपुरा | वार्ड 15 की हरिजन बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में चार महीने से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर बदला गया। रविवार शाम बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार जून में अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। खराब ट्रांसफार्मर जमा कराने के बावजूद बकाया राशि जमा न होने से नया ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। मोहल्ले के लोगों ने चंदा जुटाकर एक लाख रुपये से अधिक जमा कराए। निवासी विजय सिंह ने कहा कि जर्जर केबल और देखरेख की कमी से दिक्कतें बनी हुई हैं। सहायक यंत्री सुमित वर्मा के मुताबिक भुगतान के बाद ट्रांसफार्मर बदला गया और आपूर्ति शुरू कर दी गई।

