अमृतसर | सेंट्रल जेल फतहपुर में सुरक्षा में तैनात एक पेस्को कर्मचारी को ही जेल के अंदर नशीला पदार्थ ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने 12 अक्टूबर को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेल में एंट्री के दौरान तलाशी लेने पर पेस्को कर्मचारी गुरजीत सिंह निवासी गांव सिंघण, थाना लोपोके अमृतसर के पास से काले मोमी लिफाफे में लपेटा हुआ 46 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी यह नशीला पदार्थ जेल के अंदर बंद कैदियों को सप्लाई करने जा रहा था।

