पेमेंट नहीं मिलने पर सात फिटर मजदूरों ने बंद किया अपना काम

पेमेंट नहीं मिलने पर सात फिटर मजदूरों ने बंद किया अपना काम

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल डीवीसी में बंच लगाने और पोल गाड़ने का काम कर रही ओडिशा की कंपनी लेजर पावर के सात फिटर मजदूरों ने भुगतान नहीं मिलने पर काम बंद कर दिया है। सभी मजदूर पुरुलिया के रहने वाले हैं और शुरुआत से ही कार्य में लगे हैं। इनमें लालटू रजवार, निताई रजवार, मनोज महतो, सीताराम महतो, प्रदीप महतो, बुलेट महतो और मदन महतो शामिल हैं। मजदूरों के अनुसार, डेढ़ महीने से भुगतान नहीं हुआ है। उनकी 37 दिन की हाजिरी बकाया है। किसी का 24 हजार तो किसी का 25 हजार रुपए बकाया है। बताया कि ठेकेदार पक्ष के सुपरवाइजर राजेश और वीरेंद्र महतो हैं, जबकि कंपनी हेड का नाम शशि है। मजदूरों को पहले 5, फिर 8 तारीख को भुगतान का आश्वासन मिला था। अब 14 तारीख को 50 हजार रुपए देने की बात कही जा रही है। मजदूरों ने दुर्गा पूजा से पहले भुगतान की मांग की थी। इधर, डीवीसी के डीजीएम (इलेक्ट्रिकल) सुरजीत सिंह ने कहा कि कोई समस्या नहीं है। भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल डीवीसी में बंच लगाने और पोल गाड़ने का काम कर रही ओडिशा की कंपनी लेजर पावर के सात फिटर मजदूरों ने भुगतान नहीं मिलने पर काम बंद कर दिया है। सभी मजदूर पुरुलिया के रहने वाले हैं और शुरुआत से ही कार्य में लगे हैं। इनमें लालटू रजवार, निताई रजवार, मनोज महतो, सीताराम महतो, प्रदीप महतो, बुलेट महतो और मदन महतो शामिल हैं। मजदूरों के अनुसार, डेढ़ महीने से भुगतान नहीं हुआ है। उनकी 37 दिन की हाजिरी बकाया है। किसी का 24 हजार तो किसी का 25 हजार रुपए बकाया है। बताया कि ठेकेदार पक्ष के सुपरवाइजर राजेश और वीरेंद्र महतो हैं, जबकि कंपनी हेड का नाम शशि है। मजदूरों को पहले 5, फिर 8 तारीख को भुगतान का आश्वासन मिला था। अब 14 तारीख को 50 हजार रुपए देने की बात कही जा रही है। मजदूरों ने दुर्गा पूजा से पहले भुगतान की मांग की थी। इधर, डीवीसी के डीजीएम (इलेक्ट्रिकल) सुरजीत सिंह ने कहा कि कोई समस्या नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *