सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ, विस्थापित संगठन और उनके परिजनों की भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आंदोलनकारियों को विभिन्न सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिल रहा है। भूख हड़ताल में विधायक श्वेता सिंह और सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने कहा कि जब तक नियोजन के मुद्दे पर लिखित पहल नहीं होती है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं विस्थापितों ने कहा कि बीएसएल की स्थापना के लिए जमीन देने वाले परिवार आज भी रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई परिवारों की उम्मीदें नियोजन से जुड़ी हैं, लेकिन लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने के कारण उनमें असंतोष बढ़ रहा है। विस्थापित युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नियोजन को लेकर ठोस और लिखित पहल होनी चाहिए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, आजसू नेता अजय सिंह, अजय महतो, अयूब अंसारी, सुरेंद्र कुमार, कामरान अकमल, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, शबाना कुमारी, अशोक महतो, सुनील महतो, वकील अग्रवाल, चंद्रकांत महतो, प्रदीप सोरेन, सुनील मोहली सहित अन्य लोग शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ, विस्थापित संगठन और उनके परिजनों की भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आंदोलनकारियों को विभिन्न सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिल रहा है। भूख हड़ताल में विधायक श्वेता सिंह और सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने कहा कि जब तक नियोजन के मुद्दे पर लिखित पहल नहीं होती है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं विस्थापितों ने कहा कि बीएसएल की स्थापना के लिए जमीन देने वाले परिवार आज भी रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई परिवारों की उम्मीदें नियोजन से जुड़ी हैं, लेकिन लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने के कारण उनमें असंतोष बढ़ रहा है। विस्थापित युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नियोजन को लेकर ठोस और लिखित पहल होनी चाहिए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, आजसू नेता अजय सिंह, अजय महतो, अयूब अंसारी, सुरेंद्र कुमार, कामरान अकमल, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, शबाना कुमारी, अशोक महतो, सुनील महतो, वकील अग्रवाल, चंद्रकांत महतो, प्रदीप सोरेन, सुनील मोहली सहित अन्य लोग शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

