पेट्रोल पंप के पासदो बाइकों की भिड़ंत सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, बेटा घायल

पेट्रोल पंप के पासदो बाइकों की भिड़ंत सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, बेटा घायल

मानसी थाना क्षेत्र में एसएच-95 पर सैदपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में सेवानिवृत्त शिक्षक रामनारायण यादव (61) की मौत हो गई। हादसे में उनका पुत्र घायल हो गया।मृतक की पहचान सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ मणि गांव निवासी लक्ष्मी यादव के 61 वर्षीय पुत्र रामनारायण यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामनारायण यादव अपने पुत्र के साथ घर से ट्रेन पकड़ने के लिए मानसी जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में रामनारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुत्र का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मानसी थाना क्षेत्र में एसएच-95 पर सैदपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में सेवानिवृत्त शिक्षक रामनारायण यादव (61) की मौत हो गई। हादसे में उनका पुत्र घायल हो गया।मृतक की पहचान सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ मणि गांव निवासी लक्ष्मी यादव के 61 वर्षीय पुत्र रामनारायण यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामनारायण यादव अपने पुत्र के साथ घर से ट्रेन पकड़ने के लिए मानसी जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में रामनारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुत्र का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *