पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी लाइन से अलग:बाबा बकाला में सजाई अलग स्टेज, राजा वड़िंग को न्यौता नहीं; अमृतपाल के पिता की पोस्ट शेयर करने से हाईकमान नाराज

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी लाइन से अलग:बाबा बकाला में सजाई अलग स्टेज, राजा वड़िंग को न्यौता नहीं; अमृतपाल के पिता की पोस्ट शेयर करने से हाईकमान नाराज

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी लाइन से अलग राह पकड़ ली। चरणजीत सिंह चन्नी अब सूबे में अलग रैलियां करने लगे हैं। चन्नी की रैलियों में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दूर रखा जा रहा है। चरणजीत सिंह चन्नी गुट ने पहले लुधियाना के इसड़ू में कांग्रेस की रैली की और उसमें चरणजीत सिंह चन्नी को बुलाया। उस रैली में भी प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को दूर रखा गया। अब चन्नी गुट के नेताओं ने बाबा बकाला में रैली रखी और उसमें भी चन्नी को बुलाया और राजा वड़िंग को नहीं बुलाया। सूबे में अलग रैलियां करने से चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट ने अब हाईकमान को भी सीधी चुनौती दे दी है और स्पष्ट कर दिया कि अब वो बैकफुट पर जाने वाले नहीं हैं। बाबा बकाला की रैली में तो चन्नी के समर्थकों ने यहां तक कह दिया कि चन्नी को हम सीएम फेस घोषित करेंगे इसके लिए दिल्ली का इंतजार नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ चरणजीत सिंह चन्नी ने एक दिन पहले अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की एक रील पोस्ट की जिसमें वो चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ कर रहे हैं। चन्नी से अब राहुल गांधी भी नाराज हैं क्योंकि वो हाईकमान के आदशों के विपरीत जाकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की टीम ने सभी बड़े नेताओं को निर्देश दिए थे कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों के वीडियो शेयर करे लेकिन चन्नी ने वो भी नहीं किए। चरणजीत सिंह चन्नी लगातार पार्टी लाइन से अलग चल रहे हैं, जिससे कांग्रेस हाईकमान बेहद नाराज है। राहुल गांधी अब जल्दी ही चरणजीत सिंह चन्नी और उनके साथ चल रहे नेताओं के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी कब कब पार्टी लाइन से अलग चले जानिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *