पूर्णिया रोजगार मेला में 14,541 युवाओं को मिली नौकरी:सांसद पप्पू यादव ने किया आयोजन, 300 से अधिक महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम

पूर्णिया रोजगार मेला में 14,541 युवाओं को मिली नौकरी:सांसद पप्पू यादव ने किया आयोजन, 300 से अधिक महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम

पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से आयोजित 2 दिवसीय रोजगार मेला सोमवार को संपन्न हो गया। इस मेले में कुल 14,541 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। मेले के पहले दिन 7,878 युवाओं का चयन हुआ था, जबकि दूसरे दिन 6,463 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर दिए गए। मेले के अंतिम दिन 9 हजार से अधिक युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीकरण कराया था, जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। रोजगार मेले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बेटियों और महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी रही। सामाजिक-पारिवारिक चुनौतियों के कारण घर से बाहर जाकर नौकरी करने में असमर्थ 300 से अधिक युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम के अवसर मिले। रोजगार सिर्फ आय का साधन नहीं, परिवार की आर्थिक रीढ़ होता : पप्पू यादव

रोजगार मेला में पहुंची कंपनियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रोजगार सिर्फ आय का साधन नहीं, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 18 हजार रुपए से लेकर 4 लाख रुपए तक के पैकेज मिले हैं। गरीब और सीमित संसाधनों वाले परिवारों के बच्चों को जब 17 से 20 हजार रुपए के मासिक वेतन पर अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास नई ऊंचाई छूता है। बदलते तकनीकी परिवेश को रेखांकित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की बेटियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करना है।

20 हजार रजिस्ट्रेशन हुआ था
रविवार 30 अगस्त से शुरू हुए इस मेले में पूर्णिया सहित पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र से लगभग 20,000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार पाने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। देश भर से आई 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने मेले में शिरकत की और विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया है । इस रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपए से लेकर 75,000 से 80,000 रुपए प्रतिमाह तक के वेतन पैकेज ऑफर किए गए। सभी अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट इंटरव्यू और हाथों हाथों ज्वाइनिंग लेटर दिया गया ।
इस मेले में 300 से अधिक युवतियों व महिलाओं को 15,000 रुपए तक के वेतन पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा वाली नौकरियों का चयन पत्र सौंपा गया। सांसद ने अपने हाथों से मंच पर बुलाकर अभ्यर्थियों को लेटर दिया ।

कोसी-सीमांचल से पलायन रोकना हमारा संकल्प- सांसद
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारा संकल्प आम जनता को भय, भूख, और पलायन से मुक्ति दिलाना है। हमने युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। पूर्णिया में हर छह महीने पर ऐसे रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को 20 हजार से 1 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां दी जाएंगी। आगे चलकर पटना और सहरसा प्रमंडलों में भी मेले लगाकर लाखों युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। आने वाले 1 साल में बिहार भर के 3 लाख युवाओं को इसी प्रकार नौकरियां दी जाएगी। पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से आयोजित 2 दिवसीय रोजगार मेला सोमवार को संपन्न हो गया। इस मेले में कुल 14,541 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। मेले के पहले दिन 7,878 युवाओं का चयन हुआ था, जबकि दूसरे दिन 6,463 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर दिए गए। मेले के अंतिम दिन 9 हजार से अधिक युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीकरण कराया था, जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। रोजगार मेले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बेटियों और महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी रही। सामाजिक-पारिवारिक चुनौतियों के कारण घर से बाहर जाकर नौकरी करने में असमर्थ 300 से अधिक युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम के अवसर मिले। रोजगार सिर्फ आय का साधन नहीं, परिवार की आर्थिक रीढ़ होता : पप्पू यादव

रोजगार मेला में पहुंची कंपनियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रोजगार सिर्फ आय का साधन नहीं, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 18 हजार रुपए से लेकर 4 लाख रुपए तक के पैकेज मिले हैं। गरीब और सीमित संसाधनों वाले परिवारों के बच्चों को जब 17 से 20 हजार रुपए के मासिक वेतन पर अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास नई ऊंचाई छूता है। बदलते तकनीकी परिवेश को रेखांकित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की बेटियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करना है।

20 हजार रजिस्ट्रेशन हुआ था
रविवार 30 अगस्त से शुरू हुए इस मेले में पूर्णिया सहित पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र से लगभग 20,000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार पाने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। देश भर से आई 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने मेले में शिरकत की और विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया है । इस रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपए से लेकर 75,000 से 80,000 रुपए प्रतिमाह तक के वेतन पैकेज ऑफर किए गए। सभी अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट इंटरव्यू और हाथों हाथों ज्वाइनिंग लेटर दिया गया ।
इस मेले में 300 से अधिक युवतियों व महिलाओं को 15,000 रुपए तक के वेतन पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा वाली नौकरियों का चयन पत्र सौंपा गया। सांसद ने अपने हाथों से मंच पर बुलाकर अभ्यर्थियों को लेटर दिया ।

कोसी-सीमांचल से पलायन रोकना हमारा संकल्प- सांसद
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारा संकल्प आम जनता को भय, भूख, और पलायन से मुक्ति दिलाना है। हमने युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। पूर्णिया में हर छह महीने पर ऐसे रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को 20 हजार से 1 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां दी जाएंगी। आगे चलकर पटना और सहरसा प्रमंडलों में भी मेले लगाकर लाखों युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। आने वाले 1 साल में बिहार भर के 3 लाख युवाओं को इसी प्रकार नौकरियां दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *