पूर्णिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला:प्राइवेट कंपनियों में 9 हजार पदों पर होगी भर्ती; 40% पोस्ट युवतियों के लिए आरक्षित

पूर्णिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला:प्राइवेट कंपनियों में 9 हजार पदों पर होगी भर्ती; 40% पोस्ट युवतियों के लिए आरक्षित

सीमांचल और कोसी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए पूर्णिया में एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पहल पर यह मेला 30 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगेगा। जिसमें देश की 36 से 38 प्रमुख कंपनियां और एजेंसियां भाग लेंगी। लक्ष्य क्षेत्र के लगभग 9,000 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है। इन नौकरियों में 40% पद युवतियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 60% पद तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए निर्धारित हैं। 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई इस रोजगार मेले में 8वीं और 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। जिनके लिए आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस, रिटेल, सेल्स व मार्केटिंग, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी और टेलीकॉम सहित कई सेक्टर्स की राष्ट्रीय कंपनियां ऑन-द-स्पॉट चयन प्रक्रिया संचालित करेंगी। अब तक 12 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बताया कि इस रोजगार मेला का हिस्सा बनने और रोजगार के अवसर को पाने के लिए छात्र छात्राएं सीधे वेबसाइट और जारी किए गए क्यूआर कोड से सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। क्यूआर कोड के माध्यम से युवा बीते सप्ताह तक 6000 पंजीकरण करा चुके थे, जबकि आयोजन तक यह संख्या 15,000 पार करने का अनुमान है। मेला से एक दिन पूर्व तक रजिस्ट्रेशन की संख्या 12 हजार पार कर चुकी है ।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को रिज्यूम, बायोडाटा के साथ साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल व छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र या आधार कार्ड जैसे दस्तावेज ही मान्य होंगे । वन नेशन, वन एजुकेशन और वन नेशन, वन हेल्थ की व्यवस्था हो लागू : सांसद पप्पू यादव रोजगार मेले को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि समाज और देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब आम आदमी, मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत हों। टैक्सपेयर्स के पैसों का सही उपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर होना चाहिए। देश में वन नेशन, वन एजुकेशन और वन नेशन, वन हेल्थ की व्यवस्था लागू होनी चाहिए ताकि हर परिवार को समान अवसर मिल सकें। हर 6 महीने पर लगेगा रोजगार मेला : पप्पू यादव सांसद पप्पू यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्णिया में हर छह महीने पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, युवाओं को जागरूक और सक्रिय करने के लिए मधेपुरा, सहरसा, सुपौल के बाद अब पटना सहित पूरे बिहार में मैराथन और रोजगार अभियानों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कोशी सीमांचल के युवाओं को देंगे रोजगार: सांसद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सांसद चुने जाने के 2 साल में वो हर वादा एक एक कर पूरा कर रहे हैं । सरकार भले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान न कर पाए लेकिन कोशी सीमांचल के युवाओं के लिए हम हम रोज़गार के अवसर प्रदान कर रहे हैं । इससे बेरोजगारी दर इलाके में कम होगा सीमांचल और कोसी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए पूर्णिया में एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पहल पर यह मेला 30 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगेगा। जिसमें देश की 36 से 38 प्रमुख कंपनियां और एजेंसियां भाग लेंगी। लक्ष्य क्षेत्र के लगभग 9,000 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है। इन नौकरियों में 40% पद युवतियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 60% पद तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए निर्धारित हैं। 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई इस रोजगार मेले में 8वीं और 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। जिनके लिए आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस, रिटेल, सेल्स व मार्केटिंग, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी और टेलीकॉम सहित कई सेक्टर्स की राष्ट्रीय कंपनियां ऑन-द-स्पॉट चयन प्रक्रिया संचालित करेंगी। अब तक 12 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बताया कि इस रोजगार मेला का हिस्सा बनने और रोजगार के अवसर को पाने के लिए छात्र छात्राएं सीधे वेबसाइट और जारी किए गए क्यूआर कोड से सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। क्यूआर कोड के माध्यम से युवा बीते सप्ताह तक 6000 पंजीकरण करा चुके थे, जबकि आयोजन तक यह संख्या 15,000 पार करने का अनुमान है। मेला से एक दिन पूर्व तक रजिस्ट्रेशन की संख्या 12 हजार पार कर चुकी है ।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को रिज्यूम, बायोडाटा के साथ साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल व छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र या आधार कार्ड जैसे दस्तावेज ही मान्य होंगे । वन नेशन, वन एजुकेशन और वन नेशन, वन हेल्थ की व्यवस्था हो लागू : सांसद पप्पू यादव रोजगार मेले को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि समाज और देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब आम आदमी, मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत हों। टैक्सपेयर्स के पैसों का सही उपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर होना चाहिए। देश में वन नेशन, वन एजुकेशन और वन नेशन, वन हेल्थ की व्यवस्था लागू होनी चाहिए ताकि हर परिवार को समान अवसर मिल सकें। हर 6 महीने पर लगेगा रोजगार मेला : पप्पू यादव सांसद पप्पू यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्णिया में हर छह महीने पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, युवाओं को जागरूक और सक्रिय करने के लिए मधेपुरा, सहरसा, सुपौल के बाद अब पटना सहित पूरे बिहार में मैराथन और रोजगार अभियानों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कोशी सीमांचल के युवाओं को देंगे रोजगार: सांसद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सांसद चुने जाने के 2 साल में वो हर वादा एक एक कर पूरा कर रहे हैं । सरकार भले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान न कर पाए लेकिन कोशी सीमांचल के युवाओं के लिए हम हम रोज़गार के अवसर प्रदान कर रहे हैं । इससे बेरोजगारी दर इलाके में कम होगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *