पूर्णिया में वर्कशॉप में आग लगी, लाखों का सामान जला:वेल्डिंग मशीनें और गेट-ग्रील के उपकरण खाक, 2.5 लाख के नुकसान का अनुमान

पूर्णिया में वर्कशॉप में आग लगी, लाखों का सामान जला:वेल्डिंग मशीनें और गेट-ग्रील के उपकरण खाक, 2.5 लाख के नुकसान का अनुमान

पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के बुआरी सलामी चौक पर स्थित शहजाद ग्रील वर्कशॉप में बुधवार की रात आग लग गई। इस घटना में वर्कशॉप में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। आग से वेल्डिंग मशीनें, गेट-ग्रील के अन्य उपकरण और खाने के बर्तन समेत सभी सामान पूरी तरह जल गए। दिनभर हुई बारिश के कारण जले हुए सामान राख में बदल गए। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। इस हादसे में करीब 2 से ढाई लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वर्कशॉप के मालिक सहजाद ने बताया कि मैं पिछले 5-6 साल से ग्रील-वेल्डिंग वर्कशॉप चला रहा हूं। बीती रात लगभग 11 बजे फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक मैं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, आग इतनी भयावह हो चुकी थी कि किसी भी सामान या मशीन को बचाने का समय नहीं मिला। शॉर्ट-सर्किट की जताई जा रही आशंका

दुकान मालिक की माने तो आग के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन में खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शहजाद ने बताया कि वर्कशॉप में रखी वेल्डिंग मशीनें और अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो जाने से लगभग 2 से ढाई लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से आपातकालीन 112 नंबर पर कॉल किए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। मुआवजा देने की मांग
पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद इसराइल ने बताया कि रात में आग की सूचना मिलने पर बिजली कटवाने की कोशिश की गई। 112 पर सूचना देने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। पीड़ित एक गरीब व्यक्ति है और उसका लगभग 2 से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन को उसे उचित मुआवजा देना चाहिए ताकि वह अपना काम फिर शुरू कर सके। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय निवासी मोहम्मद कफील ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि सब कुछ जल गया। दुकानदार सहजाद और उनके परिवार का कहना है कि यह वर्कशॉप ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था। आग लगने से उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है। पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के बुआरी सलामी चौक पर स्थित शहजाद ग्रील वर्कशॉप में बुधवार की रात आग लग गई। इस घटना में वर्कशॉप में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। आग से वेल्डिंग मशीनें, गेट-ग्रील के अन्य उपकरण और खाने के बर्तन समेत सभी सामान पूरी तरह जल गए। दिनभर हुई बारिश के कारण जले हुए सामान राख में बदल गए। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। इस हादसे में करीब 2 से ढाई लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वर्कशॉप के मालिक सहजाद ने बताया कि मैं पिछले 5-6 साल से ग्रील-वेल्डिंग वर्कशॉप चला रहा हूं। बीती रात लगभग 11 बजे फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक मैं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, आग इतनी भयावह हो चुकी थी कि किसी भी सामान या मशीन को बचाने का समय नहीं मिला। शॉर्ट-सर्किट की जताई जा रही आशंका

दुकान मालिक की माने तो आग के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन में खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शहजाद ने बताया कि वर्कशॉप में रखी वेल्डिंग मशीनें और अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो जाने से लगभग 2 से ढाई लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से आपातकालीन 112 नंबर पर कॉल किए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। मुआवजा देने की मांग
पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद इसराइल ने बताया कि रात में आग की सूचना मिलने पर बिजली कटवाने की कोशिश की गई। 112 पर सूचना देने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। पीड़ित एक गरीब व्यक्ति है और उसका लगभग 2 से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन को उसे उचित मुआवजा देना चाहिए ताकि वह अपना काम फिर शुरू कर सके। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय निवासी मोहम्मद कफील ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि सब कुछ जल गया। दुकानदार सहजाद और उनके परिवार का कहना है कि यह वर्कशॉप ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था। आग लगने से उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *