ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद की है। अगस्त माह में अलग-अलग मामलों से जुड़े 50 गुम मोबाइल बरामद की गई है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटायी।एसएसपी कुमार गौतम के निर्देशन में जिला पुलिस की सूचना इकाई की टीम लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में जुटी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और प्राथमिकी के आधार पर मोबाइल की तकनीकी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को 50 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। एसएसपी ने बताया कि अगस्त में बरामद 50 मोबाइल को मिलाकर बेतिया पुलिस अब तक कुल 465 मोबाइल बरामद कर चुकी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद की है। अगस्त माह में अलग-अलग मामलों से जुड़े 50 गुम मोबाइल बरामद की गई है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटायी।एसएसपी कुमार गौतम के निर्देशन में जिला पुलिस की सूचना इकाई की टीम लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में जुटी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और प्राथमिकी के आधार पर मोबाइल की तकनीकी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को 50 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। एसएसपी ने बताया कि अगस्त में बरामद 50 मोबाइल को मिलाकर बेतिया पुलिस अब तक कुल 465 मोबाइल बरामद कर चुकी है।


