राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सिकटा में खेग्रामस का दो दिवसीय अनशन शुरू

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सिकटा में खेग्रामस का दो दिवसीय अनशन शुरू

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गरीबों, दलितों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर खेग्रामस ने सिकटा प्रखंड परिसर में दो दिवसीय सामूहिक अनशन व सत्याग्रह शुरू किया। 13 और 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के नेताओं ने सरकार से गरीबों के हित में विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की। वहीं अनशन कार्यक्रम को लेकर बीडीओ एवं सीओ को राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से बसे गरीबों को बासगीत पर्चा नहीं मिलने तथा आवास से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा के प्रावधानों के बावजूद पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं होने से मजदूरों के पलायन की स्थिति बनी हुई है। संगठन ने जरूरतमंदों को राशन कार्ड, राशन सूची से नाम काटने पर रोक तथा कुपोषण से बचाव कार्य कराने आदि कई मांग रखी।खेग्रामस नेताओं ने कहा कि मांगों पर पहल नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गरीबों, दलितों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर खेग्रामस ने सिकटा प्रखंड परिसर में दो दिवसीय सामूहिक अनशन व सत्याग्रह शुरू किया। 13 और 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के नेताओं ने सरकार से गरीबों के हित में विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की। वहीं अनशन कार्यक्रम को लेकर बीडीओ एवं सीओ को राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से बसे गरीबों को बासगीत पर्चा नहीं मिलने तथा आवास से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा के प्रावधानों के बावजूद पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं होने से मजदूरों के पलायन की स्थिति बनी हुई है। संगठन ने जरूरतमंदों को राशन कार्ड, राशन सूची से नाम काटने पर रोक तथा कुपोषण से बचाव कार्य कराने आदि कई मांग रखी।खेग्रामस नेताओं ने कहा कि मांगों पर पहल नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *