पुत्रदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

पुत्रदा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

खंडवा | श्रावण पुत्रदा एकादशी उत्साह के साथ मनाई गई। कर्मवीर सिटी स्थित नरेश खाटू श्याम मंदिर में सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर के पुजारी अंकित पाल और तपन डोंगरे के अनुसार बाबा का झूला स्वरूप में शृंगार किया गया। शाम को महाआरती के बाद 56 भोग अर्पित किए गए। रात में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। एकादशी के अवसर पर शहर के रामेश्वर नरेश मंदिर, रामनगर नरेश मंदिर और माता चौक स्थित लखदातार खाटू श्याम बाबा मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *