श्रावणी मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बक्सर शहर से ब्रह्मपुर तक की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। जिला पुलिस की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, रविवार 23 अगस्त की शाम 4 बजे से सोमवार 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक यह यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है। निर्धारित अवधि के दौरान थाना चौक से रामरेखा घाट (पीपी रोड), तारका नाला से रामरेखा घाट तथा सिंडिकेट से थाना चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। हालांकि, सिंडिकेट से थाना चौक मार्ग पर दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति दी गई है। चारपहिया और ऑटो के लिए निर्धारित वैकल्पिक रूट {चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। {गोलंबर बाइपास से ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया। -गोलंबर बाइपास से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक और स्टेशन मार्ग। {गोलंबर बाइपास – ज्योति चौक-आंबेडकर चौक-पांडेय पट्टी गुमटी-श्यामालिनी माता मंदिर होते हुए इटाढ़ी रोड। फोरलेन पर एकतरफा परिचालन 23 अगस्त की शाम 4 बजे से 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर गोलंबर से ब्रह्मपुर जाने वाली फोरलेन की बायीं लेन पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों को दाहिनी लेन से बक्सर से आरा की ओर आने-जाने की अनुमति होगी। इसी अवधि में बक्सर शहर के अंदर सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें। हालांकि, मरीज, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को नो-एंट्री से पूरी छूट दी गई है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना टिकट साथ लेकर ही घर से निकलें। श्रावणी मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बक्सर शहर से ब्रह्मपुर तक की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। जिला पुलिस की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, रविवार 23 अगस्त की शाम 4 बजे से सोमवार 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक यह यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है। निर्धारित अवधि के दौरान थाना चौक से रामरेखा घाट (पीपी रोड), तारका नाला से रामरेखा घाट तथा सिंडिकेट से थाना चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। हालांकि, सिंडिकेट से थाना चौक मार्ग पर दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति दी गई है। चारपहिया और ऑटो के लिए निर्धारित वैकल्पिक रूट {चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। {गोलंबर बाइपास से ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया। -गोलंबर बाइपास से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक और स्टेशन मार्ग। {गोलंबर बाइपास – ज्योति चौक-आंबेडकर चौक-पांडेय पट्टी गुमटी-श्यामालिनी माता मंदिर होते हुए इटाढ़ी रोड। फोरलेन पर एकतरफा परिचालन 23 अगस्त की शाम 4 बजे से 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर गोलंबर से ब्रह्मपुर जाने वाली फोरलेन की बायीं लेन पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों को दाहिनी लेन से बक्सर से आरा की ओर आने-जाने की अनुमति होगी। इसी अवधि में बक्सर शहर के अंदर सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें। हालांकि, मरीज, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को नो-एंट्री से पूरी छूट दी गई है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना टिकट साथ लेकर ही घर से निकलें।

