भास्कर संवाददाता | खंडवा खंडवा में स्वयंभू तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का अष्टावक्रेश्वर स्वरूप में शाही शृंगार सोमवार को किया जाएगा। पंडित ललित भट्ट के अनुसार इस शृंगार में त्रिपुंभस्म और दिगंबर स्वरूप के साथ दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भगवान के ब्रह्मांड के राजा स्वरूप के दर्शन भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे।

