पीलीभीत में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर ‘आप’ का धरना:जंगल से सटे इलाकों में 24 घंटे सुविधाएं बहाल करने की मांग

पीलीभीत में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर ‘आप’ का धरना:जंगल से सटे इलाकों में 24 घंटे सुविधाएं बहाल करने की मांग

पीलीभीत कलीनगर तहसील में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में खराब स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदर्शन किया। ‘आप’ जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती और कार्यकर्ताओं ने रविवार को धरना दिया। उन्होंने सीएमओ को पत्र भेजकर 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं बहाल करने की मांग की। भारती ने बताया कि जंगल से सटे इन ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के हमले आम हैं, जिससे घायलों को तुरंत इलाज चाहिए। स्थानीय अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर, स्टाफ और जांच सुविधाओं की भारी कमी है। प्राथमिक इलाज के बाद मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर किया जाता है, जिससे रास्ते में जान का खतरा रहता है। पैथोलॉजी तुरंत शुरू करने की मांग पार्टी ने माधोटांडा सीएचसी में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, पैथोलॉजी तुरंत शुरू करने की मांग की। दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, आईसीयू, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एंटी-वेनम और जीवन रक्षक दवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। ‘आप’ ने चेतावनी दी कि सुविधाएं ठीक न होने पर पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *