पीलीभीत में भारी बारिश की आशंका:सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया आदेश

पीलीभीत में भारी बारिश की आशंका:सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया आदेश

पीलीभीत में लगातार बदल रहे मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने पीलीभीत और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूल तक रहेंगे बंद डीएम के आदेश के मुताबिक, सोमवार को बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। BSA और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों की निगरानी करने को कहा गया है। स्कूल खुला मिला तो होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि सोमवार को कोई स्कूल खुला पाया गया तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *