ग्रीनपार्क में सांसद इलेवन को 13 रन से हराया:अंकित राजपूत के छक्कों से जीता कानपुर इलेवन, यूसुफ पठान की 52 रन की तूफानी पारी बेकार

ग्रीनपार्क में सांसद इलेवन को 13 रन से हराया:अंकित राजपूत के छक्कों से जीता कानपुर इलेवन, यूसुफ पठान की 52 रन की तूफानी पारी बेकार

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को सांसद इलेवन और कानपुर इलेवन के बीच 15-15 ओवर का गौरव कप सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। डे-नाइट मुकाबले में कानपुर इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर सांसद इलेवन को 13 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
कानपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए। कानपुर इलेवन के कप्तान अंकित राजपूत ने पांच छक्के लगाकर नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में सांसद इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट पर 160 रन ही बना सकी। देखिए तस्वीरें… कानपुर इलेवन 173 रन का मजबूत स्कोर बनाया कानपुर इलेवन के कप्तान अंकित राजपूत ने महज आठ गेंदों में पांच छक्के और एक चौका लगाकर नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। शुभम पटेल ने 23 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं अकांशु गोविल ने 22 गेंदों में तीन चौके लगाकर 28 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत कानपुर इलेवन ने 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सांसद इलेवन ने बनाए 160 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांसद इलेवन की शुरुआत भी आक्रामक रही। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने 21 गेंदों पर तीन छक्के और सात चौकों की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए और दो ओवर में 16 रन खर्च करने के बावजूद कोई विकेट नहीं ले सके। सुनील त्रिपाठी ने 17 गेंदों पर एक छक्का और चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए, जबकि शशांक ने 20 गेंदों में एक चौके के साथ 21 रन जोड़े। मैच के अंतिम दौर में बल्लेबाजी के लिए उतरे सांसद रमेश अवस्थी एक रन ही बना सके। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दो गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए। इसके बावजूद सांसद इलेवन 160 रन तक ही पहुंच सकी। इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से किया कमाल कानपुर इलेवन के गोपाल सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार छक्कों की मदद से 24 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया। सांसद इलेवन के यूसुफ पठान को 52 रन की पारी के लिए बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला। वहीं शशांक ने तीन ओवर में महज 13 रन देकर दो विकेट लिए और उन्हें बेस्ट बॉलर के साथ फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। देशभक्ति के गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत मैच समाप्त होने के बाद ग्रीनपार्क में देशभक्ति के गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा सोनकर, एमएलसी अरुण पाठक समेत अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया।
मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में दर्शक ग्रीनपार्क पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रखा गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *