सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री:पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने घायलों का हाल जाना, मदद का भरोसा दिया

सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री:पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने घायलों का हाल जाना, मदद का भरोसा दिया

इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में 3 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से रविवार को जन अधिकार पार्टी के संस्थापक, पूर्व मंत्री और जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे बाबू सिंह कुशवाहा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अकबरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने हादसे में प्रभावित पत्रकार राजेन्द्र कुमार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और घटना पर शोक जताया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। समुचित उपचार मिलना प्राथमिकता इसके बाद उन्होंने हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों से घायलों के उपचार और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज की जरूरत पर जोर दिया। बताया गया कि हादसे में घायल नौ लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हादसे में प्रभावित परिवारों के साथ जन अधिकार पार्टी खड़ी है। घायलों को बेहतर और समुचित उपचार मिलना प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जरूरत पड़ने पर पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शाक्य, डॉ. सर्वेश शाक्य, केपी सिंह शाक्य, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण शाक्य, प्रवीन शाक्य और जबर सिंह शाक्य मौजूद रहे। पत्रकारों में अतुल यादव, विशाल कुमार, रिषीपाल सिंह, देवेंद्र सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *