पीएए ने एएफआई मानक माने, 115 खिलाड़ी खेलेंगे

पीएए ने एएफआई मानक माने, 115 खिलाड़ी खेलेंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसी महीने होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में अब पंजाब के खिलाड़ी एएफआई के स्टैंडर्ड मुताबिक ही एंट्री करेंगे। पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन (पीएए) ने बैकफुट पर आते हुए अपने सभी प्रमुख कोचों को कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने स्टेट मीट में तय लक्ष्य को पूरा किया है, उनकी एंट्री की जाएगी। इसके बाद पंजाब के एथलीट्स की नई लिस्ट जारी हुई है। अब पंजाब से करीब 115 खिलाड़ी नेशनल खेलने जाएंगे। जबकि पहले इसकी संख्या पीएए के नए नियमों के हिसाब से 50 के करीब सिमटती नजर आ रही थी। 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 वर्ग को लेकर एथलेटिक्स फेडरेशन की तरफ से क्वालीफाइंग स्टैंडर्ड तय किए है लेकिन पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से अपना नया कटऑफ लगाने से खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खिलाड़ियों और कोचों की इस प्रमुख समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 23 से 27 अक्टूबर तक जेएन स्टेडियम, चेन्नई में होगी। एएफआई ने हर आयु वर्ग के लिए इवेंट, हर्डल की ऊंचाई, थ्रो में इस्तेमाल होने वाले उपकरण का वजन, रनवे और एंट्री स्टैंडर्ड तय किया है। नेशनल में जाने वाली टीमों ने लड़कियों के साथ वुमेन कोच और मैनेजर होना अनिवार्य है लेकिन इसे लेकर भी पंजाब एसोसिएशन में अलग ही चर्चा चल रही है। सबसे बड़ी समस्या भी पंजाब में होने वाली एथलेटिक्स मीट में इलेक्ट्रॉनिक टाइम होना अनिवार्य है जिसे लेकर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ही हिदायतें जारी की है। लेकिन पंजाब एसोसिएशन इस प्रक्रिया को भी पूरा नहीं कर पा रही है। बिना इलेक्ट्रॉनिक के अगर स्प्रिंट से लेकर अन्य इवेंट में अगर टॉप 3 या फिर 6 खिलाड़ी चुनना है तो इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक समय ही बेहतर होता है जबकि वॉच के साथ हेरफेर होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *