झांसी में 5वीं के छात्र की न्यूड लाश मिली:26 घंटे से लापता था, 3Km दूर तालाब में शव मिला, दादा का आरोप- मर्डर हुआ

झांसी में 5वीं के छात्र की न्यूड लाश मिली:26 घंटे से लापता था, 3Km दूर तालाब में शव मिला, दादा का आरोप- मर्डर हुआ

झांसी में शुक्रवार देर रात तालाब में 12 साल के मासूम बच्चे की न्यूड लाश मिली है। वह 26 घंटे से लापता था। गुरुवार शाम को घर से चाय पीकर निकला था। फिर लौटकर नहीं आया। पुलिस परिजनों के साथ मिलकर उसे खोज रही थी। अगले दिन घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर जंगल में बने तालाब में शव नजर आया। इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां बच्चे की न्यूड लाश पड़ी है। बच्चे के दादा का आरोप है- इसमें किसी की साजिश है। पोते को मारकर फेंका गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम होने पर मौत की असली वहज सामने आएगी। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। दो तस्वीरें… 5वीं कक्षा में पढ़ता था बच्चा मृतक की पहचान अंश (12) पुत्र राजेश अहिरवार के रूप में हुई। वह प्रेमनगर के हंसारी स्थित हरिजन कॉलोनी का रहने वाला था। पिता राजेश अहिरवार मजदूरी करते हैं, जबकि मां पुष्पा घर पर रहती हैं। 4 भाई-बहनों में अंश तीसरे नंबर का था। बड़े भाई शिवा (22) की एक साल पहले मौत हो गई थी। दूसरे नंबर की बहन कल्पना (21) की शादी हो चुकी है। एक भाई सबसे छोटा कल्लू (5) है। दादा तुलसी अहिरवार ने बताया- राजेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। पोता अंश घर के पास रामलखन स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को वह स्कूल नहीं गया था। शाम लगभग 6 बजे उसने चाय पी और फिर घर से खेलने के लिए निकल गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। रात होने पर हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात लगभग 11 बजे चौकी जाकर शिकायत की। पड़ोसी ने शव मिलने की सूचना दी दादा ने आगे बताया- गुरुवार को रातभर ढूंढ़ा, लेकिन पोते का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह से पुलिस और घरवाले पोते की तलाश में जुट गए। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब 11 बजे पड़ोसी ने घर आकर सूचना दी कि जंगल में बने तालाब में पोते का शव मिला है। इस पर हम लोग मौके पर पहुंच गए। वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। पोता की न्यूड लाश पड़ी थी। उसके कपड़े भी नहीं मिला। अकेला नहीं जा सकता इतनी दूर दादा ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरा पोता घर से इतनी दूर अकेला नहीं जा सकता। वो डूब भी नहीं सकता। इसमें कोई साजिश है। मुझे लगता है कि किसी ने पोते को मारकर तालाब में फेंका है। पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए सीओ सदर आईपीएस सिमरन सिंह ने बताया- गुरुवार रात को अंश के लापता होने की सूचना घरवालों ने दी थी। इस पर केस दर्ज करके पुलिस टीमें अंश को तलाश रही थी। शुक्रवार रात को सूचना मिली कि एक बच्चे का शव भैंसासुर स्थित खदान की तलाब में मिला है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *