पाली में 1 करोड़ तक की भैंसे चोरी:20 पशुपालक एसपी ऑफिस पहुंचे, बोले- 90-100 भैंसे ले गए, चोर को पकड़ो

पाली में 1 करोड़ तक की भैंसे चोरी:20 पशुपालक एसपी ऑफिस पहुंचे, बोले- 90-100 भैंसे ले गए, चोर को पकड़ो

पाली में करीब 20 पशुपालक अपनी भैंसों की चोरी की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी मोनिका सैन से मुलाकात कर बताया कि करीब 20 किसानों की 90 से 100 भैंसें चोरी हो चुकी हैं। इन भैंसों की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पशुपालकों का कहना है कि एक ऐसी गैंग काम कर रही है, जो जंगल में चर रही और बाड़े में बंधी भैंसों को चोरी कर ले जाती है। इससे पशुपालक परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पशुपालकों ने थाने में शिकायत भी दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पशुपालकों ने पुलिस को भैंस चोरी से जुड़े सबूत भी दिए। इस पर एसपी मोनिका सैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भूराराम, मंगलाराम, मानाराम, नेनाराम, राकेश, सोहन, कुलदीप सिंह, नारायणलाल, मोहनलाल, गोरधन, प्रकाश पटेल, मुकेश, गोरधन, गेनाराम, पेमाराम, केसाराम, राकेश, मानाराम, छोटू सिंह सहित कई पशुपालक मौजूद रहे। सोनाईमांझी में 9 भैंस चोरी, अभी तक सुराग नहीं सोनाईमांझी गांव के पशुपालक केसाराम ने बताया कि उनकी 9 भैंसें चोरी हो गईं। इनकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि चोरी के बाद से अभी तक भैंसों का कोई सुराग नहीं लगा है। कुलथाना में 6 भैंस चोरी कुलथाना गांव के पशुपालक मंगलाराम ने बताया कि उनकी भी 6 भैंसें चोरी हो गईं। इनकी बाजार कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपए है। मंगलाराम ने बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत भी दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 1 करोड़ रुपए की भैंसें चोरी होने का दावा रूपावास गांव के रहने वाले रामलाल बंजारा ने बताया कि काणदरा, मानपुरा भाकरी, रूपावास चारणान, सोडावास, गिरादड़ा, जवड़िया, सोनाईमांझी और बालेलाव पाली के मस्तान बाबा क्षेत्र से करीब 20 किसानों की 90 से 100 भैंसें चोरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इन भैंसों की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *