पानीपत में सफारी-पिकअप की जोरदार भिड़ंत:दोनों वाहन पलटे, 3 लोग घायल; दिल्ली की तरफ से आए थे कार सवार

पानीपत में सफारी-पिकअप की जोरदार भिड़ंत:दोनों वाहन पलटे, 3 लोग घायल; दिल्ली की तरफ से आए थे कार सवार

पानीपत जिले के समालखा में जीटी रोड पर हल्दाना बॉर्डर स्थित पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर रात एक सफारी कार और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सफारी ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि सफारी कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पानीपत की तरफ जा रहे थे कार सवार हलदाना चौकी प्रभारी ने बताया कि पानीपत निवासी सुधीर अपने दोस्त के साथ सफारी कार में दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहा था। सफारी ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी।हादसे में सफारी ड्राइवर सुधीर, उसका साथी और पिकअप ड्राइवर मुकेश घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल समालखा पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन सामने ही ट्रैफिक पुलिस चौकी होने के कारण हल्दाना चौकी इंचार्ज नरेश और ट्रैफिक इंचार्ज राकेश कुंडू अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सीधा कर सड़क से हटाया। हादसे के कारण जीटी रोड पर लगा जाम भी जल्द ही सुचारु कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *