पाकुड़ रोजगार मेले में 145 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले:21 कंपनियों ने लगाए स्टॉल; करीब 900 युवाओं ने लिया हिस्सा, 183 शॉर्टलिस्ट

पाकुड़ रोजगार मेले में 145 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले:21 कंपनियों ने लगाए स्टॉल; करीब 900 युवाओं ने लिया हिस्सा, 183 शॉर्टलिस्ट

पाकुड़ जिला मुख्यालय के बाजार समिति प्रांगण में दांतोपंत ठेंगरी रोजगार मेला लगा। इसमें 21 कंपनियों ने करीब 1,200 युवाओं को नौकरी देने के लिए स्टॉल लगाए। मेले में करीब 900 युवाओं ने हिस्सा लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि विभिन्न कंपनियों ने 145 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। 183 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सैकड़ों युवाओं के आवेदन की जांच की जा रही है। कंपनियों ने मैट्रिक से लेकर एमएड तक पढ़े युवाओं के लिए टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पद रखे थे। सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फिटर, वेल्डर, हाउसकीपर और टीचर के पदों के लिए 12,000 से 14,000 रुपए तक वेतन देने की बात कही गई। बेंगलुरु, राजकोट, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम के साथ झारखंड की कंपनियां भी मेले में शामिल हुईं। मेले का उद्घाटन डीसी मेघा भारद्वाज, आईटीडीए निदेशक अरुण एक्का और जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि मेले का मकसद जिले के युवाओं को रोजगार देना है। विभाग हर महीने इस तरह का मेला लगाता है। उन्होंने बताया कि अब तक कई युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। संतोष कुमार ने बताया कि हर महीने रोजगार मेला लगाया जाता है। इस मेले में बाहर की कई कंपनियों ने स्टॉल लगाकर नौकरी के अवसर दिए। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से युवा रोजगार की तलाश में मेले में पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *