पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर खुद लगाए शोषण के आरोपों से किया इंकार, बोलीं- ‘ऐसा कुछ भी नहीं है, वो बहुत अच्छे हैं’

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर खुद लगाए शोषण के आरोपों से किया इंकार, बोलीं- ‘ऐसा कुछ भी नहीं है, वो बहुत अच्छे हैं’

Meera Mahesh Bhatt Allegations: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा इन दिनों अपनी फिल्म ‘साइको’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारत में अपनी फिल्म रिलीज न होने के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने भारत में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए बताया कि अब आलिया भट्ट छोटी थीं वो उनके साथ कैसे टाइम बिताती थीं, कैसे वो उनके साथ सोती। महेश भट्ट कके साथ अपने रिलेशन और उन पर लगे उत्पीड़न के आरोपों पर भी सफाई दी।

भारत में रिलीज नहीं हो है ‘साइको’ फिल्म

‘द ब्लू ट्रुथ डिजिटल’ को दिए एक इंटरव्यू में ‘साइको’ के भारत में रिलीज न होने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस मीरा ने कहा, “मेरी ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है, इसका मुझे बहुत दुख है।”

इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि फिल्म में उनकी एक्टिंग को देखने के बाद महेश भट्ट की क्या प्रतिक्रिया होगी, तो उन्होंने कहा, “वो तो बहुत खुश होते। बहुत खुश होते महेश भट्ट, आलिया खुश होती। मैं जब घर पर होती थी, तो वो मेरे साथ सोती थी वो। बड़े खुश होते वो फिल्म देख कर, मुझे कॉल करते।” उनके घर पर, वह मेरे साथ सोती थीं और वे बहुत खुश होती थीं और वो मेरी फिल्म देखने के बाद मुझे फोन भी करती थीं।” इसके साथ ही मीरा ने बताया कि आलिया भट्ट बहुत ही होशियार और बुद्धिमान थीं।

इसके आगे उन्होंने कहा, “उस वक़्त आलिया की उम्र कितनी थी, इसका मुझे अंदाजा नहीं है, लेकिन वो बहुत होशियार थी, बहुत बुद्धिमान थी। पढ़ाई में बहुत अच्छी थी।”

मीरा ने महेश भट्ट पर लगे उत्पीड़न के आरोपों पर की बात (Meera Mahesh Bhatt Allegations)

मीरा ने फिल्म ‘नज़र’ से बॉलीवुड में पदार्पण किया था, जिसका निर्देशन महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने किया था और इस फिल्म की स्क्रिप्ट महेश भट्ट ने ही लिखी थी। बता दें कि कुछ साल पहले, एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर डॉमिनेटिंग बिहेवियर और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि फिल्म निर्माता ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था।

आलिया भट्ट के बचपन को भी किया याद (Actress Meera Recalls Alia Bhutt’s Childhood)

हालांकि, द ब्लू ट्रुथ डिजिटल के साथ इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सालों पहले हुए शोषण के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।” जब उनसे भट्ट के खिलाफ किसी आरोप के बारे में पूछा गया, तो मीरा ने कहा, “कभी भी नहीं। ऐसा कुछ नहीं है, मेरे बहुत अच्छे निर्देशक हैं वो।”

हालांकि, आलिया भट्ट या महेश भट्ट, दोनों में से किसी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस इंटरव्यू पर किस तरह से रियेक्ट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *