पांडू नदी उफनाई, 10 गांव प्रभावित:मेहरबान सिंह पुरवा की सड़कों में 4 फीट भरा पानी, पूर्व सांसद, सुखराम सिंह टैक्टर से किया निरीक्षण

पांडू नदी उफनाई, 10 गांव प्रभावित:मेहरबान सिंह पुरवा की सड़कों में 4 फीट भरा पानी, पूर्व सांसद, सुखराम सिंह टैक्टर से किया निरीक्षण

कानपुर में लगातार 3 दिन की बारिश के बाद पांडू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बर्रा इलाके में मेहरबान सिंह पुरवा की तरफ जाने वाली सड़क पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। पानी के तेज बहाव के बीच वाहन निकालने की कोशिश में लोग फंस रहे हैं। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। शनिवार से एनडीआरएफ की टीम भी गांवों में पहुंची और घरों में फंसे लोगों को मोटर बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। देखिए 3 तस्वीरें… ट्रैक्टर से गांवों में पहुंचे पूर्व सांसद
इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री रहे और पूर्व सांसद सुखराम सिंह यादव ट्रैक्टर से गांवों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने पांडू नदी से प्रभावित करीब आधा दर्जन गांवों का ट्रैक्टर से जायजा लिया और बाढ़ के हालात देखे। 25 दिन पहले भी बिगड़े थे हालात
पांडू नदी के बढ़े पानी से करीब 25 दिन पहले भी पिपौरी गांव के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। अब दोबारा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
बर्रा इलाके में मेहरबान सिंह पुरवा की ओर बढ़ते ही सड़कों पर नदी का पानी दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर पानी इतना अधिक है कि छोटे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
पांडू नदी के किनारे बसे मायापुरम, बिहारीपुरवा और रविदास पुरम बस्ती में हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। इन इलाकों में पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
वहीं, गोविंदनगर विधायक ने रविवार को करीब चार घंटे तक कई प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया था। जिला प्रशासन की टीम भी लगातार पांडू नदी से प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *